कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा लिखने के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है। विवेचना में कोई लापरवाही बरती जा रही है। इस सबकी अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। महिलाओं की शिकायत सीधे पहुंचती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। महिला अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कमिश्नर कार्यालय के लिए देखी जा रही है जमीन
कमिश्नर कार्यालय फिलहाल पुलिस लाइन में ही बनाया गया है। मगर, भविष्य में यह कार्यालय कहीं और स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन देखी जाएगी। छावनी क्षेत्र में रक्षा संपदा के बंगले हैं। पूर्व में आगरा किला के पास विजिलेंस ऑफिस हुआ करता था। भवन काफी जर्जर हो चुका है।
इसके अलावा भी कई और जगह देखी जाएगी। इसके बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। कमिश्नर का कार्यालय और कोर्ट नए भवन में स्थानांतरित की जाएगी। इस भवन में फरियादियों के बैठने से लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।
बासौनी सर्किल में निबोहरा थाने को लेकर मंथन
पुलिस कमिश्नरेट में बासौनी और सैंया दो नई सर्किल बनाए गए हैं। इसमें बासौनी सर्किल के अंदर निबोहरा थाने को लेकर आपत्ति सामने आई है। निबोहरा थाना फतेहाबाद सर्किल में आता है। मगर, अब निबोहरा बासौनी सर्किल में जाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। निबोहरा से बासौनी की दूरी 35 किलोमीटर के आसपास है, जबकि निबोहरा की फतेहाबाद से दूरी 15 किलोमीटर के आसपास है।
यहां पर सीओ फतेहाबाद का कार्यालय भी है। नई सर्किल में यह थाना बासौनी में जाएगा तो लोगों को 20 किलोमीटर दूर जाना होगा। पुलिस कमिश्नर ने इस आपत्ति के बारे में डीजी ऑफिस को अवगत कराने की बात कही है। नई व्यवस्था में थाना न्यू आगरा को ताज सुरक्षा सर्किल में रखा गया है। इसे लेकर भी लोग आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इसको लेकर भी विचार किया जा रहा है।