कासगंज। जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शुक्रवार को संगठन की बैठक लेने के लिए आ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रवास कार्यक्रम बृहस्पतिवार की शाम को रद्द हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रवास कार्यक्रम रद्द हो गया है।