कासगंज। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज शुक्रवार (आज) कासगंज आएंगे। वे यहां एसकेवी एकेडमी नदरई गेट बांकनेर में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन करेंगे।इस धार्मिक आयोजन को लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयारियां की गई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, अग्रवाल सभा, जिला सराफा एसोसिएशन, आर्ट ऑफ लिविंग, वैश्य माहौर सभा, जेसीआई कासगंज जागृति, दुलार सेव द प्लानेट, बारहसैनी महिला सभा, मारवाड़ी माहेश्वरी संघ, लायंस क्लब, कासगंज गोल्ड आदि संस्थाएं शामिल हैं।