फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने की ब्रज में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा, जाने जन्माष्टमी के इंतजाम

Mon, 10 Aug 2020 02:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा 2103
  • मथुरा में 11 सौ से अधिक पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
सोमवार को आगरा आए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ब्रज में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। आगरा में सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा की। इसके बाद वे मथुरा के लिए रवाना हो गए। सड़क मार्ग से मथुरा पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। उपमुख्यमंत्री मथुरा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि समीक्षा बैठक कोरोना वायरस के नियंत्रण के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चल भी की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रद्धालुओं के मंदिर में आने पर रोक लगाई गई है।

हालांकि टीवी चैनलों के माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देख सकेंगे। गौरतलब है कि आगरा में अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को 38 नए कोरोना मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2103 पर पहुंच गया। इससे पूर्व पांच अगस्त को 35, छह को 38, सात को 30, आठ को 34 संक्रमित मिले थे। 

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 1694 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 308 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 66275 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना मरीज बढ़ने के साथ शहर में नौ और देहात में चार समेत रविवार को 13 नए कंटेनमेंट जोन और बढ़ गए। 
 

मथुरा प्रशासन की नाकामी से जिले में कोरोना बढ़ रहा है। लोग न मास्क लगा रहे न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 11 सौ से अधिक हो गई है। संक्रमण से अब तक 44 लोगों की मौत। पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि बाजार में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन प्रशासन कोई सख्ती नहीं बरत रहा। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा। अधिकारी भी सख्ती के नाम पर निरीक्षण कर खानापूरी कर देते हैं।  

जिले में कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। लॉकडाउन से ज्यादा संक्रमितों की संख्या अनलॉक में हुई है। अनलॉक में दौरान सप्ताह में पांच दिन बाजार खोले जा रहे हैं। इससे लोगों को बाजार जाकर खरीदारी करने में राहत मिल रही है, लेकिन कोविड-17 के नियमों का पालन न होने के कारण पॉजिटिव केसों की संख्या भी बढ़ रही है।

होलीगेट, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, कृष्णानगर, जयसिंहपुरा, डीग गेट शहर के घनी आबादी के बाजार हैं, जहां रोजाना भीड़ उमड़ती है। लोग न मास्क का इस्तेमाल करते हैं और न ही सैनिटाइज कर उपयोग करते हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जाता। होली गेट और कोतवाली रोड पर सब्जी और फल ढकेलों पर भीड़ रहती है। यहां पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा रहा। इसी तरह कस्बा राया, बलदेव, गोवर्धन, नंदगाव, कोसीकलां, फरह के घनी आबादी वाले बाजारों में भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। प्रशासन की ओर से अपील भी की जा रही है कि लोग मास्क का उपयोग करें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें।  - सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें