फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू हो कॉमन पाठ्यक्रम: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
छात्रा को उपाधि प्रदान करते उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विश्वविद्यालयों में कॉमन पाठ्यक्रम लागू कराने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं। निजी विश्वविद्यालय को भी इस दिशा में काम आना चाहिए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री रविवार को मथुरा में जीएलए विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ विशेष पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी सरकारी और निजी विवि को कॉमन पाठ्यक्रम की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि ऐसे क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाए, जहां शिक्षा की जरूरत है। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ‘सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी’, ‘गुणवत्तापरख शिक्षा और नकल विहीन परीक्षा’ का माहौल दे रही है। कभी प्रदेश में नकल का ठेका उठता था, लेकिन अब शिक्षा का नया माहौल बन कर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं है, उनके जीवन का एक पड़ाव पूरा हुआ है। अब समाज, देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी बनती है। 
विज्ञापन

मेधावियों को प्रदान किए पदक

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव अशोक कुमार सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर आठवें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया।

इसके बाद दीक्षांत समारोह में 15 गोल्ड और 15 सिल्वर मेडल मेधावियों को प्रदान किए गए। वहीं विभिन्न पाठ्यक्रमों के 3262 उपाधियां छात्र-छात्राओं को बांटी गई। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. ओमकार राय एवं ज्वाइंट एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर (जेएटीसी) नई दिल्ली के निदेशक मो. हफिजुर रहमान को डीलिट् की मानद उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें