फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी अपराधी हो, बख्शा नहीं जाएगा, नीरव मोदी पर कार्रवाई एक शुरुआतः केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 06 Dec 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह उन्नाव में एक दुष्कर्म पीड़िता से साथ दर्दनाक घटना घटित हुई। वहीं मैनपुरी की घटना पर एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता की भी आवश्यकता है। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। अभी कुछ कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही है। नीरव मोदी पर हुई कार्रवाई इसकी एक शुरुआत है। इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं देश में प्याज की बढ़ती दरों को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं हैं, समय रहते उनका समाधान खोजा जा रहा है। मथुरा में सड़कों की पूर्व घोषणा को भी जल्द पूरी करने की बात कही। कहा कि सरकार की एक निर्धारित प्रक्रिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें