फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने फफक कर रोई दुष्कर्म पीड़िता, कहा- थाने में नहीं होती है सुनवाई

Fri, 06 May 2022 07:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में जन चौपाल लगाई। जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्ताकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता फफक कर रो पड़ी। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपनी दास्तां बताते हुए दुष्कर्म पीड़िता फफक कर रो पड़ी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने एसएसपी से दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को आए ज्यादातर मामलों में लोगों की शिकायत पुलिस से थी, जो उनके मामलों में प्रभावी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


जन चौपाल में बरहन की एक दुष्कर्म पीड़िता ने उपमुख्यमंत्री के सामने रोते हुए बताया कि थाने में न्याय नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। प्रदीप कुमार ने ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में लपकों के आतंक पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार की समस्या को उठाया। गोविंद पाराशर ने ग्वालियर रोड पर धार्मिक स्थल के अवैध निर्माण को लेकर शिकायत पत्र दिया। 

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा 

उन्होंने बताया कि रोहिंग्याओं ने बस्ती बसा ली है। धार्मिक स्थल भी बना लिया है। बरौली अहीर में दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत संजय दीक्षित ने की। इसके साथ ही कई अन्य शिकायतपत्र भी उप मुख्यमंत्री को सौंपे गए, जिसे उन्होंने तत्काल कार्रवाई के लिए डीएम को दे दिया। एत्माददैला में भी एक धार्मिक स्थल के बाहर अतिक्रमण की शिकायत रामकुमार शर्मा ने की।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। सर्किट हाउस में जन चौपाल में आई समस्याओं पर उन्होंने कहा जो सक्रियता नहीं दिखाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

कैलाश मंदिर के सामने कट खुलवाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोपहर बाद कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना की। महंत निर्मल गिरि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महंत ने हाईवे पर मंदिर के सामने बने कट को खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के मेले के अलावा हर सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु कट से होकर ही आते थे, अब लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस मौके पर बंटी ग्रोवर, श्रीराम धाकड़, महंत सोमेश गिरि, महंत सुभाष गिरि, महंत अभिषेक, शिवम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें