फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा आ रहे डिप्टी सीएम, आंकड़े बनाने में जुटे अफसर

Thu, 29 Jun 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को जिला योजना की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है। गुरुवार को विकास भवन में पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग समेत सभी कार्यालयों में अधिकारी कागजी खानापूर्ति करते दिखाई दिए। विकास भवन परिसर में साफ सफाई शुरू हो गई है। गमले रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण परियोजना निदेशक ने सभी विभागों से उनके कार्यों और उनकी प्रगति की रिपोर्ट तलब की। किन बिंदुओं पर समीक्षा हो सकती है, इसका भी खाका तैयार किया गया। पेयजल योजनाओं में हैंडपंप, सबमर्सिबल और टीटीएसपी की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य, स्वच्छता मिशन में खुले में शौच से मुक्त अभियान की स्थिति पर आंकड़े तैयार किए जाते रहे। 

उधर, शाम को मंडलायुक्त ने मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी और जिला योजना के कार्यों से जुड़े अधिकारियों से विभागीय कार्यों और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। कई विभागों में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, आंगनबाड़ी योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें