कासगंज। जिले में बसों के बेड़े में जल्द बढ़ोतरी होगी। डिपो को शीघ्र ही दो नई बसें मिलेंगी। खास बात है कि ये बसें बीएस-6 बस होने के कारण दिल्ली तक बे-रोकटोक आ-जा सकेंगी। माना जा रहा है डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को कापी सहूलियत होगी। दरअसल, बीएस-6 मानक को पूरा करने वाली बसें ही दिल्ली तक जा रही हैं। हालांकि फिलहाल अधिक सख्ती नहीं हो है। वर्तमान में डिपो पर मात्र 12 बीएस-6 बसें ही हैं, जो दिल्ली जाती हैं। शेष बसें कौशांबी तक ही जा रही हैं। डिपो को दो और बीएस-6 बसें शीघ्र मिल जाएंगी। परिवहन निगम मुख्यालय से दो बसों को डिपो के लिए आवंटित किया है। शीघ्र ही यह बसें कानपुर वर्कशॉप से डिपो पर पहुंचेंगी। इन बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाए जाने की तैयारी है। नई बसों मिलने के बाद 14 बसें बीएस-6 डिपो हो जाएंगी। वहीं कुल 91 बसों का बेड़ा हो जाएगा। अभी सहालगों की भीड़ है, बसों के आने से यात्रियों को सहूलियतें होंगी।