फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहालगों के कारण उमड़ रही यात्रियों की भीड़

Tue, 28 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहालगों के कारण मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। जिसके कारण रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक यात्रियों की भीड़ है। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट विंडो से लेकर ट्रेनों में सवार होने तक के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। यह हाल रोडवेज की बसों में भी रहा।रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर यात्री जब ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे तो उन्हें टिकट लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। यात्रियों की भीड़ के कारण तीन विंडो पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें लगाकर व्यवस्था बनाई गई। यात्रियों को ट्रेन आने पर उसमें सवार होने के लिए भी दिक्कतें हुई। मथुरा, फर्रुखाबाद, बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों में सहालगों के कारण खासा भीड़ रही। बस स्टैंड पर भी यात्रियों को बसों में सवार होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर इंतजार के बाद बसें मिलीं। स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर महिलाओं और पुरुषों के लिए टिकट विंडो पर कतारें रहीं, जिससे दिक्कतें न हाें। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए तीन विंडो को ओपन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें