कासगंज। डिपो में नई बसों का बेड़ा बढ़ रहा है। दो और नई बसें शुक्रवार तक डिपो पहुंचीं। इसके साथ ही इस माह अब तक कुल छह नई बसें मिल चुकी हैं। साथ ही डिपो पर नई बसों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। दो और बसों के बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। डिपो पर 91 बसों का बेड़ा है। 2 नई बसों के मिलने से 93 बसें डिपो पर हो गई हैं। जिसमें 58 बसें निगम की और शेष 33 बसें अनुबंधित हैं। निगम की 58 बसों में 18 बसें नई बीएस-6 हैं। प्रतिदिन लगभग 11000 यात्री यात्रा करते हैं। निगम की लगभग 13 बसें कंडम होने की कगार पर हैं, जिनका संचालन लोकल छोटे मार्गों पर होता है। बसों को लेकर यात्रियों को दिक्कतें रहती थी। इस माह अब तक छह बसें डिपो में शामिल हो चुकी हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें कम होंगी। यात्रियों को आसानी से बसें मिल सकेंगी। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि दो नई बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा। जिससे यात्रियों को सहूलियतें होंगी।