कासगंज। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर यात्रा नहीं करने के लिए जागरूक किया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने 2 बसों सहित 55 वाहनों के चालकों के चालान काटे।एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने दोपहिया वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। गलत दिशा में वाहन को न चलाएं। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहनों को न चलाएं। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर बैठकर यात्रा कर रहे ग्रामीणों से ऐसा न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कई हादसों में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों की जान तक जा चुकी हैं। इस पर प्रतिबंध भी है। यात्री वाहनों में ही यात्रा करें जो अधिक सुरक्षित है।