फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में धुत होमगार्ड की विभागीय जांच शुरू

Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर तीन दिन पूर्व एक होमगार्ड का नशे में झूमते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में होमगार्ड कमांडेंट की ओर से विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। उनका कहना है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पास कंधे पर सरकारी राइफल लटकाए एक होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में होमगार्ड नशे में धुत नजर आ रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि वह बरनाहल क्षेत्र का रहने वाला है। होमगार्ड के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला होमगार्ड कमांडेंट विनोद कुमार झा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। विभाग की ओर से जांच शुरू की जा चुकी है। अनुचित आचरण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें