फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण अभियान में आंकडों का खेल नहीं कर पायेंगे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इस वित्तीय वर्ष के वर्षाकाल में होने वाले पौधरोपण अभियान में शामिल किए विभाग आंकड़ों का खेल नहीं कर पायेंगे। डीएम ने पौधे रोपण के लिए जरूरी गड्ढा खोदाई के लिए स्थलों का निर्धारण करने के साथ ही खोदे गए गड्ढों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उक्त खोदे गए गड्ढों की सूची विभागों को शासन की पीएमएस साइट पर भी अपलोड करानी होगी।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा जिला में कुल 37 लाख, 50700 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधरोपण अभियान का आयोजन 15 जुलाई को आयोजित हो सकता है। वहीं पौधरोपण अभियान के संबंध में मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर डीएम चंद्र विजय सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार पौधरोपण को जिम्मेदार विभागों को निर्धारित जगहों पर ही पौधे रोपने होंगे। पौधरोपण से पूर्व खोदे गए गड्ढों से जुड़ी सात बिंदुओं वाली सूचना शासन की पीएमएस साइट पर अपलोड करने के साथ ही इसकी एक प्रति जिलाधिकारी व वन विभाग के कार्यालय को भी प्रेषित करनी होगी।
इन स्थलों पर ही होगा पौधों का रोपण
विगत वर्षों में आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान मनमाने तरीके से पौधे रोप कर लक्ष्यपूर्ति प्रदर्शित करने वाले विभागों को अब निर्धारित स्थलों पर हीं पौधों का रोपण कराना होगा। इनमें प्रमुख रूप से सामुदायिक भूमि, राजकीय परिसरों,राजकीय भूमि, कृषि भूमि एवं निजी भूमि को ही पौधरोपण के लिए चिह्नित किया सकता है।
विज्ञापन

डीएम द्वारा वृक्षारोपण के संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। खास तौर पर जिन स्थलों पर पौधारोपण किया जाना है। उन स्थलों की सूची विभागों को प्रेषित कर गड्ढा खोदाई की सूची मांगी जा रही है।
विज्ञापन

स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें