फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें, डॉ. हर्षा माहेश्वरी ने बताईं ये जरूरी बातें

Wed, 09 Nov 2022 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक हर्षा माहेश्वरी ने कहा कि जब दांत स्वस्थ होंगे, तभी शरीर स्वस्थ रहेगा। दांतों में स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए सुबह-शाम अच्छे सफाई करें। समय-समय पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं। 
विज्ञापन
मरीज के दांतों की जांच करतीं चिकित्सक हर्षा माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को दांतों की जांच का शिविर लगाया गया। निशुल्क शिविर में वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक हर्षा माहेश्वरी ने निशुल्क जांच के साथ मरीजों को परामर्श दिया। दांतों की जांच के साथ सफाई आदि के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


डॉक्टर हर्षा माहेश्वरी ने बताया कि दंत रोग से पीड़ित ज्यादातर मरीज तंबाकू का सेवन करने वाले होते हैं। मरीजों के दांतों में सड़न होती है। खाना फंसता है। इस तरह की परेशानी होते हुए भी मरीज इसको अनदेखा करते हैं। उन्होंने कहा कि दांतों की बीमारी को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। 

सुबह-शाम करें दांतों की सफाई 

उन्होंने कहा कि जब दांत स्वस्थ होंगे, तभी शरीर स्वस्थ रहेगा। वर्तमान में बच्चों में भी दांतों की बीमारी हो रही है। इससे बचने के लिए सुबह-शाम अच्छे सफाई करें। अच्छे से कुल्ला करें। कुछ मरीजों ने दांतों में पीलापन होने की शिकायत की। इस पर चिकित्सक ने कहा कि खारा पानी भी इसकी मुख्य वजह है। इससे बचाव के लिए मिनरल वाटर का इस्तेमाल करेंगे। 


 

विज्ञापन

तंबाकू वाला मंजन बिल्कुल न करें 

कुछ लोग दांत दर्द होने पर तंबाकू वाला मंजन करने लगते हैं। इस पर डॉक्टर हर्षा माहेश्वरी ने कहा कि जो लोग तंबाकू वाला मंजन करते हैं। उन्हें तंबाकू की लत लग जाती है। जब वह तंबाकू नशा रहता है। उन्हें दांत में दर्द महसूस नहीं होता। नशा खत्म होने के बाद फिर से दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए इस तरह के मंजन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि दांतों की अच्छे से सफाई करें। समय-समय पर दंत चिकित्सक को जरूर दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें