फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: कोहरे और ठंड से थमी वाहनों की रफ्तार, वीकेंड पर बारिश...आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Fri, 10 Jan 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा और गलन भरी सर्दी का सितम जारी रहेगा। 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। 

 
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दो दिन से खिल रही धूप ने लोगों को ठिठुरन से राहत दी है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने और शनिवार को बारिश के साथ फिर ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विज्ञानी व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर 5.6 डिग्री सेल्सियस रह गया था। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप रही। लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद शनिवार को हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 22.4
न्यूनतम तापमान 7.2
सूर्योदय- 6:58
सूर्यास्त- 5:51
एक्यूआई- 113
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें