फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 450 नमूनों की जांच में 19 में मिला डेंगू-मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बाहर का तापमान कम होने से मच्छर घरों में छिपे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बीते दो सप्ताह में जांच में डेंगू और मलेरिया के 19 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार-खांसी के 450 मरीजों के नमूने लेकर जांच कराई, जिसमें से 14 में डेंगू और 5 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं। अब डेंगू के 98 और मलेरिया के 27 मरीज हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वे मच्छररोधी साधन इस्तेमाल करें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें