फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सहित दो को डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब घिरोर के खंड शिक्षाधिकारी व एक किशोरी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में नित नए डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। इससे इनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। दीवानी रोड निवासी वीरेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पुत्री सोनिया में डेंगू के लक्षण मिले हैं। सोनिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिला अस्पताल की पैथॉलॉजी में हुई जांच में अब तक 25 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित कुमार वर्मा को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। कानपुर के निजी अस्पताल में उनकी जांच कराई गई तो उनमें डेंगू के लक्षण मिले। उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वायरल बुखार से चार मरीजों की मौत
मैनपुरी/बिछवां। जिले में वायरल बुखार भी पूरी तरह से हावी है। अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं 36 अन्य मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर के निकटवर्ती गांव सिकंदरपुर निवासी 75 वर्षीय नजमा पत्नी साहिब को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामप्रसाद की 68 वर्षीय पत्नी गंगाश्री और गोला बाजार निवासी ब्रह्मानंद की 54 वर्षीय पत्नी गंगाश्री को भी बुखार आ रहा था।
उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। उधर, बिछवां क्षेत्र के गांव जसररु निवासी रामवरन कश्यप के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीन कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से देर रात उसे सैफई रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई
अस्थमा से तीन की मौत
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 125 वर्षीय गोरेलाल को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत हो गई थी। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। रठेरा निवासी 75 वर्षीय शहजादे लाल को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। मंगलवार दोपहर उनकी भी मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पनिहार निवासी 65 वर्षीय सुघर सिंह को अस्थमा की दिक्कत बढ़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संसारपुर में लगा शिविर
मैनपुरी। संक्रामक रोगों की सूचना पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव संसारपुर में शिविर लगाया। इस दौरान मरीजों की जांच के साथ ही उपचार दिया गया। टीम के कुछ सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारियां दीं।
कूलरों आदि में भरे हुए पानी को पलटवाया। टीम में डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. शांतुन यादव, आशीष कुमार, हरीशंकर, मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। सीएमओ के निर्देश पर ग्रामीण अंचल में भी स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने भ्रमण किया। इस दौरान 396 मरीजों को उपचार दिया गया। तीन मरीजो में मलेरिया के लक्षण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें