फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मिली फटकार तो पूरा अमला लेकर छाछा गांव पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
गांव छाछा में निरीक्षण करते डीएम, एसपी व सीएमओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। जिले में डेंगू फैलने पर उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथ लिया था। इसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अमला छाछा गांव में पहुंच गया। इस दौरान डीएम, एसपी भी यहां मौजूद रहे। सीएमओ के नेतृत्व में कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया, दवाओं का छिड़काव किया गया। साथ ही शिविर लगाकर मरीजों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से गांव छाछा में डेंगू फैलने की शिकायत की गई थी। उन्होंने डीएम पीके उपाध्याय को इस संबंध में शिविर लगवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार की सुबह ही सुल्तानगंज सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप कर मरीजों की जांच शुरू कर दी। सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डीपीआरओ स्वामीदीन के साथ गांव पहुंचे।
पहले तो डीएम और एसपी ने गांव के लोगों से डेंगू और बुखार के मरीजों की जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ को निर्देश दिए कि गांव में पीड़ित मरीजों को जांच व उपचार की हरसंभव व्यवस्था की जाए। इस दौरान शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों की जांच की गई। वहीं पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी जारी किए गए। इस दौरान एसीएमओ राजीव राय, डीएमओ एसएन सिंह, अमित पांडेय, अनिल यादव, रामवरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने घर-घर जाकर कूलर की जांच की
छाछा गांव पहुंचे सीएमओ ने पूरे गांव में घूमकर घर-घर जाकर लोगों के घरों में साफ-सफाई देखी। साथ ही घरों में रखे साफ पानी को फैलवाया और कई घरों में रखे पुराने टायरों को फेंकवाकर साफ रखने के निर्देश दिए।
गांव में हुआ डीडीटी का छिड़काव
छाछा की सभी गलियों और घरों में डीडीटी का छिड़काव किया गया। डीपीआरओ के निर्देश पर 14 से अधिक सफाईकर्मी लगाकर गांव की सफाई कराई गई। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें