बेवर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बेवर की महिला की डेंगू से पीड़ित होने पर दिल्ली में मौत हो गई।
बेवर के जीटी रोड निवासी 45 वर्षीय शशिकला पत्नी ब्रह्मप्रकाश को 17 नवंबर को बुखार आया गया था। परिजन कस्बे में ही एक निजी डॉक्टर
के यहां उपचार के लिये ले गए। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन उसे आगरा ले गए। शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर शशीकला को आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई।
घर-घर बिछीं चारपाई
बरनाहल। गांव कनिकपुर सादा में सीमा, प्रिया पुत्री लालमन सिंह, आकाश पुत्र लालमन, विमला देवी पत्नी लालमन, लालमन, रीमा पत्नी बिहारीलाल , मधू पत्नी रामस्वरूप, रामा देवी पत्नी रामशरन सिंह, अखिलेश पुत्र बारेलाल , भारती पुत्री संजय , अवलोक पुत्र ओमपाल सिंह , रानी देवी पत्नी लालजीत सिंह आदि बुखार की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची
बरनाहल। गांव कनिकपुर सादा में महिला की मौत के बाद शनिवार को चिकित्साधिकारी रवदीप सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी । ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उचित उपचार न मिलने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाएं है। यहां सही उपचार नहीं मिलता है। केंद्र से ज्यादा तर दवाएं बाहर की लिखी जाती है।
जानकारी नहीं है
बेवर में महिला की मौत की जानकारी नहीं है। यहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ