फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक और डेंगू से युवक की मौत

विज्ञापन
बरनाहल के शहीदबाद में डेंगू से युवक की मौत के बाद मौजूद लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचारी रोग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नगर के मोहल्ला भोजपुरा और गढ़िया निवासी दो मरीजों में जहां डेंगू के लक्षण मिले हैं। वहीं पिता की ननिहाल आए बालक की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में रविवार को मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार पीड़ित 66 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला निरंजन के बाद अब नगला पजाबा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नगला पजाबा निवासी रामलड़ैते की 50 वर्षीय पत्नी नारायणी देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने रविवार को उनकी जांच कराई। जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी भारत सिंह की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को परिजनों ने जांच कराई तो डेंगू के लक्षण मिले। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला घाघ निवासी हरीशंकर का चार वर्षीय पुत्र आर्यन यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में नगला मूले निवासी संजीव कुमार के यहां अपने पिता की ननिहाल में बुआ के साथ आया हुआ था। आर्यन को शुक्रवार को बुखार आया तो संजीव ने ज्योंती रोड निवासी एक निजी डॉक्टर से उसे उपचार दिलाया। रविवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो संजीव उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आर्यन को मृत अवस्था में लाया गया था। इसके अतिरिक्त जो दो मरीज डेंगू से पीड़ित आए हैं। उन्हें भर्ती किया गया है। इसमें से रेशमा को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि नारायणी देवी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. जेजे राम वरिष्ठ फिजीशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें