फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से सेवानिवृत प्राचार्य के इकलौते पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य के इकलौते पुत्र की बुधवार को आगरा के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार यहां हुई जांच में युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित दो अन्य मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्काउट गाइड के लीडर ट्रेनर राधेश्याम गौड़ के 40 वर्षीय पुत्र नीलेश गौड़ को मंगलवार को अचानक तेज बुखार आया था। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
यहां पहुंचने से पहले ही नीलेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आगरा में हुई जांच में युवक के डेंगू पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई। सेवानिवृत प्राचार्य के पुत्र की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचे मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 82 वर्षीय जीएस राठौर और अहिरवा निवासी 80 वर्षीय प्रमोद दुबे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार दोनों को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

दो लोगों की डेंगू से मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों से उनकी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। टीम भेजकर संबंधित इलाकों में उपचार और बचाव के उपाय कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें