फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थरा चीतरा में चार लोग मिले एनएस-1 पॉजिटिव

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्साल में भर्ती एनएस-1 पॉजिटिव मरीज - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अब अमापुर का थरा चीतरा एंडीज मच्छर का नया ठिकाना बन रहा है। एक ही परिवार के चार मरीजों में एनएस-1 पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। मरीजों के डेंगू की जांच के लिए सेंपल लिए गए हैं। रिजावाना पत्नी रफीक, उनकी पुत्री निदा (16), फिजा (13), आसिया (16) को बुखार की शिकायत हुई। चारों को कसबे के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने मामले की जांच की। जांच में एनएस 1 का मामला पॉेजेटिव पाया गया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार नए क्षेत्र चपेट में आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार लोग बुखार की चपेट में हैं। जांच में इनमें मलेरिया, फेलसिफेरम, एनएस 1, डेगू के मामले निकल रहे है। घर के कई कई सदस्य चपेट में हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रेां के अलावा, निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें