मैनपुरी। पुरानी पेंशन को लेकर अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के सदस्यों ने ट्वीट किया। श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में नवनियुक्त अटेवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु यादव के अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाल की मांग की। बैठक में शाखा इकाई के अध्यक्ष के रूप में गणेश चंद्र और इकाई मंत्री के रूप में धर्मेंद्र सिंह को नामित किया गया। बैठक में ओम सिंह, चंद्रप्रकाश, अनिल यादव, अमित द्विवेदी, पीयूष रायजादा, सीमा दीक्षित, मोहिनी मौर्य, रश्मि यादव आदि उपस्थित रहे।