फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकल में अंजली यादव और डबल्स में रजनी व मनीषा बनीं विजेता

Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मध्य बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन महिला वर्ग के फाइनल हुए। एकल में चंद्रपुर की अंजली यादव विजेता बनीं। वहीं डबल्स में रजनी सिंह और मनीषा चौहान की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में ओपन पुरुष वर्ग, ओपन महिला वर्ग और पुरुष वर्ग 50 किलो से अधिक भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। पहले दिन महिला वर्ग एकल में करहल की अंजली यादव प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुर प्रथम रहीं। वहीं ज्योत्सना सिंह दूसरे स्थान पर रहीं । महिला डबल्स में रजनी सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला हरकेशी मैनपुरी और मनीष चौहान सेंट थॉमस ने फाइनल में अंजली यादव एवं स्वप्निल पांडेय कंपोजिट स्कूल नगला जंगी बरनाहल को हराकर जीत दर्ज की
पुरुष वर्ग 50 किलो से अधिक भार में डबल्स में नवीन पीटीआई और श्याम किशोर पीटीआई को हराकर महेश राणा और राकेश पीटीआई की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। बी ग्रुप से खंड शिक्षा अधिकारी उदय कटियार और उदयवीर सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़रिया विकासखंड घिरोर ने अजय सहायक अध्यापक और सर्वेश पीटीआई को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण खंड शिक्षा अधिकारी उदय कटियार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें