बरौली अहीर। श्यामों के विशाल मैदान में चल रहे महारानी अवंती बाईं लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट में डेमोंस लायर्स ने रविवार को तिरंगा क्रिकेट क्लब को 83 रन से हराकर मैच जीत लिया। डेमोंस लायर्स टीम ने टाॅस जीतकर कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में तिरंगा क्रिकेट क्लब टीम 10 विकेट खोकर मात्र 58 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच राजू को चुना गया।