फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय का विरोध कर जेल गए लोकतंत्र सेनानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को 30 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवओंकार नाथ पचौरी ने कहा आपातकाल में अन्याय का विरोध करके लोकतंत्र सेनानी जेल गए थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जेल में रहकर भी लोकतंत्र सेनानी अन्याय का विरोध ही करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री ने 25 जून को ही आपातकाल घोषित करके लोकतंत्र की हत्या की थी। भाजपा लोकतंत्र की पक्षधर है। इसीलिए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस को अपनी करनी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र विरोधी काम करती रही है।
ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष सतीश अवस्थी, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, कविता राठौर, ममता राजपूत, आशू दिवाकर, राहुल चतुर्वेदी, सौरभ दुबे धीरु राठौर, प्रदीप तिवारी, प्रदीप चौहान राज, भूपेंद्र यादव, वीरेंद्र शाक्य, नारम सिंह, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें