फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने की सहावर एसडीएम को हटाने मांग डीएम से की, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा सहावर उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। लेखपालों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों से दुर्व्यवहार किया है। एसडीएम सहावर के स्थानांतरण की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है कि चार अगस्त को खरा फीडिंग, किसान सम्मान निधि एवं अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान लेखपालों से सामूहिक रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। ऐसे व्यवहार की अपेक्षा एसडीएम से नहीं की जा सकती। उनके द्वारा अतिरिक्त चार्ज छोड़े जाने के आदेश मौखिक रूप से दिए गए, जिससे लेखपालों के द्वारा अतिरिक्त चार्ज छोड़ दिया गया है। जिला सचिव सतीश माथुर ने कहा कि उपजिलाधिकारी के व्यवहार से लेखपालों का मनोबल कम हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग करते हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एसडीएम की मांग करने वालों में विवेक कुमार, राकेश राजपूत सहित सहावर के अन्य लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें