पिनाहट । ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरैण्डा की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण अरुण सिंह ने उपजिलाधिकारी बाह को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत बरैण्डा के वार्ड संख्या 1 से 6 तक की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। आरोप है कि फर्जी नामों की वजह से फर्जी मतदान की आशंका बनी हुई है।
शिकायतकर्ता अरुण सिंह निवासी ग्राम गढ़ का पूरा थाना मंसुखपुरा ने बताया कि उन्होंने कई बार बीएलओ को मौखिक व फोन के माध्यम से जानकारी दी, लेकिन अब तक घर-घर जाकर सत्यापन नहीं किया गया और न ही फर्जी नामों को हटाने की कोई कार्रवाई हुई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मतदाता सूची का पुनः सत्यापन कराने की मांग की है, ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।