फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा घाट पर व्यवस्थाओं दुरुस्त करने की मांग

Tue, 11 Feb 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवरा के रामनगरिया मेला में अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश जताते  साधु संत।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज स्थित गंगा घाट पर चल रहे पौराणिक राम नगरिया मेले के दौरान पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से साधु-संत आहत हैं. उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है ताकि स्नान के दौरान कुंभ जैसा कोई हादसा नहीं हो।कादरगंज रामनगरिया मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबा बजरंगदास ने बताया है की स्नान के लिए घाट पर पानी में कोई बेरिकेडिंग नहीं की गई है। पूरब से पश्चिम में गहरी कुंड है। पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करेंगे। यहां गोताखोर भी तैनात किए जाएं और स्टीमर की व्यवस्था हो। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। कम से कम दो मोबाइल टॉयलेट रखे जाएं। बाबा हरिदास का कहना है कि घाट परिसर में सफाई करवाई जाए। बाबा सत्येंद्र उर्फ सेवादास, बाबा जवाहर दास ,बाबा शिवनाथ, बाबा ब्रह्मानंद, बाबा रामगिरी, बाबा राजेंद्र नाथ, बाबा मुकेश दास, बाबा हरिराम आदि ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें