- तिकोनिया पार्क में मांग को लेकर धरने पर बैठा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकासखंड के गांव बरौली का रहने वाला एक युवक तिकोनिया पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा है। मांग है कि उसे नौकरी पर वापस रखा जाए और मकान गिरने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा है।
तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे बरौली निवासी आशीष चौहान का कहना है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप लाइन गलत तरीके से डाली गई। जिसके कारण कच्चे मकान की दीवार में बारिश और नाली का पानी जाता रहा। कच्चा मकान गिर गया और घरेलू सामान आदि नष्ट हो गया। पाइप लाइन डाले जाने के दौरान ठेकेदार ने नियमों का पालन नहीं किया। जिस कारण से उन्हें बेघर होना पड़ गया। बताया कि वह रोजगार सेवक था लेकिन नौकरी भी फर्जी प्रस्ताव देकर छीन ली गई। आज वह व परिवार बेघर हो चुका है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। वह पहले भी अनशन पर बैठे तो आश्वासन देकर उठा दिया गया था। शिकायतों पर गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दी जाती है। खुली बैठक कर उनकी नौकरी वापस दिलाई जाए और मकान गिरने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई थी।