पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए एवं उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सॉफ्टवेयर परशुराम से
- पुण्यतिथि पर अखंड भारत परशुराम सेना ने एसडीएम को साैंपा ज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। अखंड भारत परशुराम सेना ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ननिहाल गांव मंडी गुड़ में उनकी पुण्यतिथि मनाई। एसडीएम को ज्ञापन साैंपकर ननिहाल में स्मारक बनवाने की मांग की। हाईवे स्थित परशुराम सेना के केंद्रीय कार्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सियाराम पांडे ने बताया कि गांव की पाठशाला में ही दीनदयाल उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पिता भगवती उपाध्याय और माता रामप्यारी की असमय मृत्यु होने के बाद उनके नाना चुन्नीलाल शुक्ला ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और उन्हें साथ ले आए। उनके नाना रेलवे में स्टेशन मास्टर थे। गांव में जिस पाठशाला में उपाध्याय ने शिक्षा ली अब वह खंडहर हो चुकी है जिसे स्मारक के रूप में बनवाने की मांग की गई है। इस दाैरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वशिष्ठ, संयोजक शिशुपाल कटारा, राजेंद्र शर्मा, फिरोज जमा, वासुदेव वशिष्ठ, एडवोकेट कृष्ण गोपाल और एडवोकेट भूदेव वशिष्ठ माैजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए एवं उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सॉफ्टवेयर परशुराम से