फोटो27सहावर स्टेशन पर जयपुर- गोमती नगर एक्सप्रेस के ठहराव की यात्री परामर्श समिति को मांग पत्
- फोटो : samvad
सहावर। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सहावर स्टेशन पर पहुंचकर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य राम नंदन वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि व्यापारी जयपुर, भरतपुर, खाटूश्याम, मेहंदीपुर बाला जी आदि जगहों पर व्यापार करने के लिए आते-जाते हैं। इसमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि ट्रेन संख्या नंबर 19715 एवं 19716 जयपुर गोमती नगर का ठहराव जनहित में सहावर स्टेशन पर किया जाए। सहावर स्टेशन पर कोई भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती है। इस पर रामनंदन वार्ष्णेय ने व्यापारियों का आश्वासन दिलाया कि सहावर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव करवाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार साहू, अशोक कुमार वार्ष्णेय, डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पवन वार्ष्णेय समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद