फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरोहित ने संत को पीटा, अन्न-जल त्यागा

Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी में भैरोनाथ मंदिर में संत प्रकाशानंद से मारपीट के बाद मौके पर एकत्रित भीड़। संव - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के भैरवनाथ मंदिर में सुबह उस समय मंदिर के संत प्रकाशानंद की एक तीर्थपुरोहित ने पिटाई कर दी जब संत ने पुरोहित को श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई पूजन सामग्री और धनराशि ले जाने का विरोध किया। पिटाई से क्षुब्ध संत ने मंदिर में पूजा-अर्चना बंद कर अन्न-जल भी त्याग दिया। मामले की जानकारी जब अन्य पुरोहितों को हुई तो उन्होंने संत से बातचीत कर पिटाई करने वाले पुरोहित से माफी मंगवाकर मामला शांत करवा दिया।बताया गया कि तीर्थनगरी के भैरवनाथ मंदिर में एक पुरोहित अपने यजमानों को लेकर भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने कुछ पूजन सामग्री व धनराशि दान स्वरूप भेंट की जिसे श्रद्धालुओं के साथ गए तीर्थपुरोहित अपने साथ ले जाने लगे। संत ने उन्हें टोका और कहा कि आज तक ऐसा किसी ने नहीं किया। इससे नाराज तीर्थपुरोहित ने संत की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध संत प्रकाशानंद ने शूकरक्षेत्र छोड़कर जाने की बात कही और अन्न-जल का त्याग करने की घोषणा करते हुए पूजा-पाठ बंद कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अन्य तीर्थपुरोहित भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की निंदा की। वराह मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी विदेहानंद गिरी ने पीड़ित संत के पास पहुंचकर उन्हें समझाया बाद में आरोपी पुरोहित को मौके पर बुलाया। पुरोहित के माफी मांगने पर संत ने उन्हें क्षमा कर दिया। इसके बाद संत ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा की और अन्न-जल ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें