फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की उठी मांग, आगरा में होने जा रहा महासम्मेलन

Thu, 09 Apr 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है, आगरा से महासम्मेलन की शुरुआत होगी। वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाते हुए सरकार पर दबाव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
आगरा दीवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच की तरफ से बुधवार को दीवानी परिसर में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य की मांग पर महासम्मेलन की घोषणा की है। लखीमपुर खीरी में अधिवक्ता पर हुए हमले पर भी चिंता व्यक्त कर सुरक्षा अधिनियम की मांग की।
विज्ञापन

जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जनमंच ने पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन जोड़ो यात्रा निकाली थी। अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भी किया जा चुका है। बैठक में तय किया गया कि मंडल स्तर पर महासम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। शुरुआत आगरा से होगी। तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग
बैठक में लखीमपुर खीरी में अधिवक्ता पर हुए हमले पर भी चिंता व्यक्त की गई। जनमंच ने उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता हित में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें