फोटो 3जर्जर खड़ी टीटीएसपी टंकी को हटाने की मांग
खेरागढ़। विकास खंड के गांव बरबर सालेहनगर में जर्जर हो चुकी टीटीएसपी को हटाए जाने की गुहार ग्रामीणों ने एसडीएम खेरागढ़ से लगाई है।शिकायतकर्ता बटोल दिवाकर ने बताया कि उनके मकान के सामने लगी टीटीएसपी जर्जर हो चुकी है। करीब पांच वर्षों से प्रयोग में नहीं है। टंकी के पास तमाम बच्चे खेलते हैं। गिरने की स्थिति में खड़ी जर्जर टंकी से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।