फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए सकट चौथ पर माताओं ने मंगलवार को निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश और सकट माता की पूजा-अर्चना की। शाम के समय महिलाओं ने चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया। पूजा के दौरान तिल, गुड़, लड्डू और फल का प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गईं। महिलाओं ने सामूहिक सकट माता की कथा सुनी और संतान के मंगल भविष्य की कामना की। मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत रखने से संतान को संकटों से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें