फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवरात्रि पर व्रत व पूजन सामग्री की मांग बढ़ी, बेर 120 रुपये किलो तो धतूरा 10 रुपये में उपलब्ध

विज्ञापन
बाजार में बिकते बेर
विज्ञापन
आगरा। शहर में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु व्रत और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। फल मंडियों से पूजन सामग्री की दुकानों तक खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदारों के अनुसार शिवरात्रि व्रत में उपयोग होने वाले फलों के साथ-साथ शिवलिंग अभिषेक में प्रयुक्त सामग्री की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करते है। बाजार में व्रत, पूजन सामग्री और फलाहारी में प्रयोग होने वाले उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है। भोलेनाथ का पसंदीदा धतूरा दस रुपये प्रति नग तो बेर 120 रुपये प्रति किलो मिल रहे है। इसके अलावा बेलपत्र, आक के फूल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल की भी अच्छी बिक्री हो रही है। वहीं दुकानों पर तैयार पूजन थालियां भी उपलब्ध हैं, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर पूरी सामग्री प्राप्त हो रही है।
महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही व्रत और पूजा की सामग्री की मांग बढ़ जाती है। सिंघाढ़े का आटा 160 रुपये प्रति किलो, कुट्टू का आटा 180 रुपये प्रति किलो, कुटटू छिलका समेत 85 रुपये प्रति किलो, कुट्टू मिंगी 110 रुपये प्रति किलो, साबुदाना 60 रुपये प्रति किलो और साबूदाना पापड़ 90 रुपये के छह पैकेट में उपलब्ध है। नितिन गुप्ता दुकानदार
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर साल व्रत रखती हूं। भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए दो-तीन दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो चुकी है। पूजा में प्रयुक्त होने वाली सामग्री तो खरीद ली है। अभिषेक के लिए फल आदि लेना अभी शेष है। कुसुम बघेल, कमला नगर श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें