फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैथरा लिंक रोड के पास अंंडरपास बनवाने की मांग

Sat, 18 Oct 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यातायात की सुगमता तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सपा सांसद डिंपल यादव ने पहल की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जीटी रोड पर कुरावली क्षेत्र में जैथरा लिंक रोड के पास अंडरपास बनवाने की मांग की है। बताया है कि इस स्थान पर दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। क्षेत्रीय सपा सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि एनएच-91 (जीटी रोड) पर कुरावली से लगभग डेढ़ किलोमीटर जैथरा लिंक रोड के पास अंडरपास बनाया जाना बहुत जरूरी है। इस स्थान पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक 20–25 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों का कोई असर देखने को नहीं मिला है। सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि इंसान की जान बहुत कीमती है। उसकी असमय मौत के बाद परिवार को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जरी सी लापरवाही हंसते खेलते परिवार को परेशानी में डाल देती है। जीटी रोड पर जन हित में जैथरा लिंक रोड के पास अंडरपास बनना बहुत जरूरी है। इस मार्ग से लोग एटा जाने के लिए अपने वाहनों से गुजरते हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने सांसद से भी जैथरा लिंक रोड के पास अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें