मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड परीक्षार्थियों का कोर्स समय से पूरा कराएं। लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले दिनों सह जिला विद्यालय के निरीक्षण में कुछ कॉलेजों में बोर्ड परीक्षार्थियों के कोर्स की स्थिति अच्छी नहीं मिली थी। उन्होंने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कोर्स हर हाल में नवंबर तक पूरा करा दें। इससे कि छात्र-छात्राओं को फरवरी में होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि यदि कोई शिक्षक कोर्स पूरा कराने में लापरवाही कर रहा है तो उसकी जानकारी उन्हें दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विषय अध्यापक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय से कोर्स पूरा करा दें नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी।