हिरौंडा माइनर पर बनी पुलिया टूटने से ग्रामीण परेशान
लादूखेड़ा। लादूखेड़ा-हिरौंडा मार्ग पर हिरौंडा माइनर पर बनी पुलिया टूटी हुई है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से माइनर पर पुलिया निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से पुलिया टूटी होने के कारण कई दोपहिया चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कई बार अवर अभियंता को सूचना देेने के बाद भी अधिकारियों ने पुलिया की मरम्मत नहीं कराई है। मांग करने वालों में शंकरसिंह, वीरेंद्र सिंह और जयपाल सिंह आदि शामिल हैं।