फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल में चिड़ियों को देख चहके बच्चे, बनाए चित्र

विज्ञापन
विश्व वेटलैंड्स दिवस: चंबल में हुई बर्ड वाचिंग, इंटर प्रिटेशन सेंटर में हुई चित्रकला प्रतियोगित
विज्ञापन
विश्व वेटलैंड्स दिवस
विज्ञापन

बाह। विश्व वेटलैंड्स दिवस पर चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में सोमवार को चिड़ियों को देख कर स्कूली बच्चे चहक उठे। चंबल में नया जीवन पाने वाले घड़ियाल, इंडियन स्कीमर एवं बटागुर कछुए अंडे कहां देते हैं?, कितने दिनों में अंडों से बच्चे बाहर निकलते हैं? जैसे सवाल बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज से किए। उन्होंने दुर्लभ हुए जलीय जीव एवं पक्षियों के संरक्षण के किए गए प्रयास और उनकी जीवन शैली के बारे में भी बताया। इससे पहले नंदगवा के इंटर प्रिटेशन सेंटर में रेंजर ने जलीय, वन्य जीव एवं चिड़ियों से समृद्ध चंबल के वेटलैंड्स की खूबी और खूबसूरती की जानकारी छात्र-छात्राओं को देकर संरक्षण के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। इसके बाद चित्रकला का प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने कछुआ, इंडियन स्कीमर और घड़ियाल के चित्र बनाए। विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत किए गए। इस दौरान राहुल जादौन, पंकज सिंह, पुनीत प्रताप, विनोद कुमार, दिलीप द्विवेदी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र, कल्यान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें