फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग

Fri, 02 Oct 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के उधन्नपुरा गांव में छुट्टा मवेशी ने उजाड़ी बाजरा की फसल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बाह। आंधी और बारिश में 26 सितंबर को बाह-जैतपुर क्षेत्र के गांवों में बाजरा की फसल खेतों में बिछ गई थी। खेतों में बिछी फसल को छुट्टा मवेशी ने न सिर्फ खूंद दिया, वरन चर कर उजाड़ दिया, जिससे किसानों की मेहनत और लागत बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


जैतपुर के उधन्नपुरा गांव के किसान थान सिंह ने बताया कि 5 बीघा रकबे में छुट्टा मवेशी ने बाजरा की फसल नष्ट कर दी है। गांव के वीरेंद्र, जयपाल, ओमवीर, अंकुश ने बताया कि मेहरा पर सोकर फसल की रखवाली की थी। नींद की झपकी आने पर घुसे मवेशी ने फसल को नष्ट कर दिया है। जैतपुर के अन्य गांवों में भी छुट्टा मवेशियों ने किसानों की बाजरा की फसल नष्ट कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने छुट्टा मवेशी के किसानों की उजाड़ी गई बाजरा की फसल के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें