फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चरवाहा से मारपीट में 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सुंसार गांव में गाली गलौज के विरोध पर चरवाहे को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया था। 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुंसार के छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की दोपहर 12.30 बजे पड़िया चरा कर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के शिवचरन, आकाश, राधाकिशन गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार मचाए जाने पर परिवार के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। बाह पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि छोटेलाल की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें