फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advocate Death Case: दोषी गिरफ्तार न हुए तो अधिवक्ता करेंगे आंदोलन, जनमंच अध्यक्ष ने किया एलान; जताया आक्रोश

Sun, 03 Mar 2024 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में जनमंच अध्यक्ष ने कहा कि दोषी गिरफ्तार न हुए तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के गेट पर शव रोककर हंगामा करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत से विभिन्न बार एसोसिएशन में आक्रोश है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी और अन्य की गिरफ्तारी की मांग की गई है। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने एलान किया कि आरोपी पुलिसकर्मी और साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं हुए तो सोमवार से अधिवक्ता एमजी रोड पर धरना देंगे। 

विज्ञापन


पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मंगलम आधार अपार्टमेंट में रविवार सुबह से ही अधिवक्ता जुटने लगे थे। यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप शर्मा सहित अन्य पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक अधिवक्ता की पत्नी का ढांढस बंधाया। 

एसीपी ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन

कहा कि अधिवक्ता समाज परिवार के साथ है। जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह साथियों के साथ पहुंचे। वह शव वाहन के आगे बैठ गए। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने सुनील शर्मा अमर रहें के नारे लगाए। इस पर एसीपी हरीपर्वत ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो सभी मान गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें