आगरा में दिल्ली की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो एक दिन पहले ही अपने पति के साथ जगदीशपुरा क्षेत्र के सरस्वती नगर नई में रहने आई थी।
घटना के बाद पति लाश छोड़कर फरार हो गया है। कमरे में मृतका की लाश के पास तीन बच्चे मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परवीन नाम की 25 वर्षीय महिला मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत तालीवालन क्षेत्र की रहने वाली थी। परवीन के पति ने सोमवार को ही सरस्वती नगर नई स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लिया।