फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लूट के आरोपियों को छुड़ा ले गई भीड़, पुलिसकर्मियों से की मारपीट; तीन दिन बाद भी पकड़ से दूर हमलावर

Sat, 31 Oct 2026 02:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लूट के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट की। पथराव कर भीड़ आरोपियों को छुड़ा ले गई। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित गिहारा बस्ती में लूट के आरोपियों को पकड़ने पर लोगों ने दिल्ली पुलिस को घेरकर पीटा था। गाड़ी पर पथराव भी किया। मामले में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, मगर तीन दिन बाद भी पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है। आरोपी घरों से भागे हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली नाॅर्थ के थाना सब्जी मंडी में दर्ज लूट के मामले में रहमान बिल्डिंग, शाहदरा, दिल्ली निवासी वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ जूडी और अनिकेत उर्फ कालू की लोकेशन गिहारा बस्ती में मिली थी। इस पर पुलिस टीम 27 अक्तूबर को आगरा आई थी। आरोपियों को पकड़कर ले जाते समय परिजन और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने बबिता, अंजलि और प्राची सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को चिह्नित करने के बाद विधिक कार्रवाई होगी। नामजद में आरोपी महिलाएं हैं, कई लोग घरों से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें