एटा दिल्ली हाईवे पर कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। एक माह पूर्व ही उसकी ज्वॉइनिंग हुई थी। वो दोस्त के साथ कार से एटा आ रहा था। थाना पिलुआ क्षेत्र के भदवास के पास कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर भदुआ गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान गौरव की मौत हो गई। गौरव ने 1 जुलाई को ही नौकरी ज्वॉइन की थी। वो अपने एक मित्र बॉबी के साथ कार से एटा आ रहा था। तभी ये हादसा हो गया।
सड़क हादसे में गौरव की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। गौरव के पिता किसान हैं। वो चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।