फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित निकाह के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री की मुश्किलें

Sat, 01 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के कथित निकाहनामा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही आगरा आ सकती है। पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल की पत्नी रुबीना कुरैशी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली रुबीना कुरैशी ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने फर्जी निकाहनामा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दिया। इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई। 

इसके बाद दिल्ली के विकासपुरी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चौधरी बशीर के दावे को लेकर सभी दस्तावेज जांचेगी। आरोप सही पाए जाने पर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुबीना ने दर्ज होंगे बयान

सूत्रों ने बताया कि रुबीना कुरैशी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। रुबीना पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल कुरैशी की पत्नी हैं। उनका विवाद चल रहा है। भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन है। 

उसने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक भुट्टो, पति आदि ने चौधरी बशीर के साथ मिलकर साजिश की है। दिल्ली पुलिस पूर्व मंत्री से पूछताछ के लिए आ सकती है। वहीं रुबीना का आरोप है कि उनका फर्जी निर्वाचन पहचान पत्र बनाया। इस संबंध में चुनाव आयोग में की है। इसकी भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें