फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दिल्ली नारकोटिक्स टीम का छापा, पकड़े गए दो सप्लायर, नशीली दवाएं भी जब्त

Mon, 13 Jan 2020 10:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली की नारकोटिक्स की टीम ने फव्वारा दवा बाजार में छापा मारकर दो सप्लायरों को पकड़ कर ले गई है। इन पर बिना बिल के नशीली दवाओं की बिक्री करने का आरोप है। यह कमीशन पर दवाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में नारकोटिक्स की टीम ने नशीली दवाएं जब्त की थीं। यहां से टीम को जानकारी मिली कि यह दवाएं आगरा से खरीदे गए हैं। इनकी जानकारी लेकर टीम दिल्ली से शनाख्त के लिए एक आरोपी को साथ लेकर आई। यहां दवा बाजार में फव्वारा में दो दिन तक रेकी की। दवा बेचने वाले की पहचान करते ही टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। यह दोनों कमीशन पर दवाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। 

नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई से ड्रग विभाग और कोतवाली थाने को भी भनक नहीं लगी। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि दिल्ली की नारकोटिक्स टीम दो लोगों को लेकर गई है, इसकी पुलिस को भी जानकारी नहीं दी है, टीम को स्थानीय पुलिस को मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


परिजन पहुंचने के बाद मिली जानकारी
- नारकोटिक्स की टीम इन दोनों को शुक्रवार की देर शाम दवा बाजार से पकड़ कर ले गई है। यह दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो शनिवार को इनके परिजनों ने खोजखबर शुरू कर दी। कोतवाली थाने गए, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। दवा व्यापारियों से बात की तो उनसे जानकारी करने के बाद दिल्ली नारकोटिक्स टीम ले जाने की जानकारी मिली।

पांच राज्यों में चल रही है जांच
- नशीली और नकली दवाओं के मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली की पुलिस और नारकोटिक्स टीम बीते तीन साल से जांच चल रही है। इन राज्यों में नशीली और नकली दवाएं जब्त होने के बाद इनकी खरीददारी आगरा से करने की जानकारी मिली थी। पंजाब एसटीएफ ने मई में दो लोगों को पकड़कर ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें